Ganga Mata ki Aarti | आरती श्री गंगा जी की | Ganga Aarti
आरती श्री गंगा जी की ॐ जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फ़ल पाता. ॐ जय गंगा माता चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता. ॐ जय गंगा माता पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता. ॐ जय गंगा माता एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता. ॐ जय गंगा माता आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता. ॐ जय गंगा माता Ganga Mata ki Aarti Om Jai Gange Mata, Shri Jai Gange Mata Jo Nar Tumko Dhyata, Man Vanchit Phal Pata Om Jai Gange Mata !!
